सीएम ने जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के कनक चौक स्थित पार्क में भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनरल रावत के अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें उत्तराखंड एवं संपूर्ण देश का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जीवन देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणादायक मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

(Visited 508 times, 1 visits today)