TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन से फोन पर वार्ता कर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की और कहा कि यह जीत न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य सेन की मेहनत, लगन और अनुशासन ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ संकल्प से हर मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है।
मुख्यमंत्री धामी ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और देवभूमि उत्तराखंड का परचम बुलंद करते रहेंगे।
Related posts:
टिहरी झील में सीएम धामी का रोमांचक अंदाज़, जेट-स्की चलाकर लिया एडवेंचर का मजा
आपदा प्रबंधन से लेकर प्रशासनिक सुधार तक -सीएम धामी के बड़े फैसले, थराली को मिलेगा विशेष राहत पैकेज
पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण, पीड़ितों से करेंगे मुलाका...
बड़थ्वाल कुटुंब परिवार ने मनाया 'होली मिलन कार्यक्रम'
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक से जारी की जनवरी 2026 की पेंशन किस्त, 9.47 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुं...
(Visited 1,342 times, 1 visits today)

