देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से दिवाकर भट्ट की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने श्री दिवाकर भट्ट से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ अहम पहल : मुख्यमंत्री धामी
पहलगाम आतंकी हमले के मास्टरमाइंड पर शिकंजा, हाफिज सईद के खिलाफ NBW; गैरहाजिरी में चलेगा मुकदमा
दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर बोले CM धामी: करुणा ही सच्चा धर्म, तिब्बती समाज को विकास की नई सौगात...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम ने भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया योगाभ्यास
मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ाने के आदेश, पुल-सड़क कार्यों पर फोकस
(Visited 1,177 times, 1 visits today)

