CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा को दी ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि, कहा—‘उत्तराखंड की बेटियाँ देश का गौरव’

 

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई देते हुए वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन और भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश की इस गौरवशाली बेटी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “स्नेहा राणा ने अपनी मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियाँ आज देश को गर्व महसूस करा रही हैं, और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है।

मुख्यमंत्री के सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह आगे भी देश और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

(Visited 786 times, 1 visits today)