चमोली, (सू.वि.) : थराली क्षेत्र में बादल फटने से हुई तबाही के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी भी ली।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें मलबा हटाने व प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद में लगी हुई हैं। हरमनी के पास बाधित मार्ग को सुचारु कर दिया गया है।
भारी बारिश को देखते हुए एहतियातन थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
Related posts:
राज्यसभा से जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल पास, 2 साल बाद रजिस्ट्रेशन के लिए कोर्ट का आदेश जरूरी
भारतीय सेना ने यूपी व उत्तराखंड के अग्निवीरों की भर्ती स्किम की घोषित, अगस्त से दिसंबर तक होंगी 10 र...
एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड नंबर-1, अल्मोड़ा में 32 संस्थाएं और कर्मयोगी सम्मानित
BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बंगाल में बढ़ा सियासी तना
इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज पर ईडी का छापा, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त
(Visited 1,347 times, 1 visits today)

