देहरादून: अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की।
सीएम धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम दंड सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हरियाणा सरकार इस मामले में हर संभव कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Related posts:
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं की तैयारी तेज
सहस्रधारा में देर रात बादल फटा, कई होटल-दुकानों को नुकसान, 12वीं तक के स्कूलों में आज छुट्टी की घोषण...
प्रदेश में बैराज और चैकडैम के लिए 5 वर्षीय प्लान तैयार करें – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
एशियन गेम्स 2026 के कांस्य विजेता कपिल पोखरिया से मिले CM धामी
छह दिवसीय विदेश दौरे पर पीएम मोदी, फ्रांस-स्लोवाकिया के साथ मजबूत होंगे रिश्ते; G-7 में उठेगी ग्लोबल...
(Visited 1,505 times, 1 visits today)

