देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और कर्तव्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ा है।
सीएम धामी ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक सद्भाव, महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने जोर दिया कि महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखंड की कल्पना संभव नहीं है और समाज को उनके प्रगति प्रयासों में सहयोगी बनना चाहिए।
पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Related posts:
PM मोदी के दौरे से पहले धामी का ग्राउंड निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश
डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए चलाये डोर-टू-डोर अभियान- डा. प्रेमचंद अग्रवाल
भव्य सजावट के बीच कल खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों श्रद्धालु पहुंचे धाम
मुख्यमंत्री आवास में ‘लोकल की सौगात’: विधायक महेश सिंह जीना ने पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए, धामी...
सार्वजनिक उद्यम एवं निगमों को 3 श्रेणियों में बांटा जाए- मुख्य सचिव
(Visited 2,748 times, 1 visits today)
