मुख्यमंत्री धामी ने आंध्र प्रदेश दौरा रद्द कर तुरंत की आपदा नियंत्रण कक्ष की निगरानी

 

 

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की भयावह घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश का अपना आधिकारिक दौरा तत्काल निरस्त कर दिया और देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर हालात की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन और राहत रणनीति पर बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए और युद्ध स्तर पर सभी ज़रूरी प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

हर क्षण पर नजर बनाए हुए हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री लगातार धराली क्षेत्र में राहत कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जाएगी।

राज्य सरकार ने एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, आईटीबीपी और पुलिस बल को मौके पर तैनात कर दिया है। वायुसेना से हेलीकॉप्टर, चिकित्सीय सहायता और राहत सामग्री भेजी जा रही है।

(Visited 319 times, 1 visits today)