अहमदाबाद विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान एअर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, 200 से अधिक यात्रियों की सुरक्षा पर चिंता

 

 

 

अहमदाबाद:  गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास शनिवार को एक भीषण विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टेक-ऑफ के दौरान मेघानी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के दृश्य बेहद भयावह हैं—चारों ओर आग की लपटें और धुएं का घना गुबार देखा गया। राहत और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंच चुकी हैं और युद्धस्तर पर राहत अभियान चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विमान में करीब 200 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। अभी तक हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पूरे देश से प्रार्थनाएं और संवेदनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

देशभर के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने हादसे को लेकर गहरा शोक जताया है।

  • कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “यह अत्यंत दर्दनाक क्षण है। सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।”                                                             https://x.com/PTI_News/status/1933097506180837415

  • बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक ने इस हादसे को “भयानक” बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

  • राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी हादसे को “दुःखद और पीड़ादायक” करार देते हुए घायलों की कुशलता की कामना की है।

https://x.com/PTI_News/status/1933096422796333305

https://x.com/PTI_News/status/1933089316902969460

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात कर NDRF और केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

https://x.com/PTI_News/status/1933095644639666264

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने दुर्घटनास्थल पर ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था कराकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

पूरा देश इस समय इस दुर्घटना को लेकर चिंतित है और सभी की नजरें राहत और बचाव कार्य की प्रगति पर टिकी हुई हैं। हादसे के कारणों की गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सभी संबंधित एजेंसियां सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।

यह दुखद घटना न केवल प्रशासनिक सतर्कता की मांग करती है, बल्कि विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंतन का अवसर भी प्रदान करती है।

(Visited 1,225 times, 19 visits today)