नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के सरकारी आवास पर आयोजित पारंपरिक होली मिलन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
होली – सिर्फ रंग नहीं, रिश्तों को जोड़ने का उत्सव
सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि यह सामाजिक मेलजोल को मजबूत करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। उत्तराखंड की बैठकी और खड़ी होली राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं, जो समाज में प्रेम और भाईचारे का संदेश देती हैं।
Related posts:
एलबीएसएनएए मसूरी में फर्जी UPSC रिजल्ट का मामला, ठगी का शिकार हुआ युवक
उत्तराखंड में पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी, जल्द होगी बैठक: धामी
सीएम धामी ने गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन में किया प्रतिभाग
"युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत" — रुड़की में सीएम धामी का युवाओं क...
आसाराम को फिर राहत, गुरु पूर्णिमा जेल से बाहर मनाएंगे
(Visited 2,042 times, 1 visits today)

