टनकपुर में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई का आगाज हो चुका है। पोकलैंड और जेसीबी की गर्जना के बीच तीन मंजिला होटल, दुकानों और रिक्शा स्टैंड को जमींदोज कर दिया गया। भारी संख्या में मौजूद रेलवे और पुलिस बल के बीच यह अभियान तेज गति से आगे बढ़ा। पहले ही 50 कच्चे अतिक्रमणों को हटाने के बाद अब रेलवे की नजर 132 और अवैध निर्माणों पर है।
इज्जत नगर रेलवे मंडल के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान में कई होटल और दुकानों को नोटिस जारी कर हटाने की चेतावनी दी गई थी, जिसका पहला पड़ाव 5 अक्टूबर को पूरा हुआ। अब 7 अक्टूबर को बाकी चिन्हित अतिक्रमणों को भी हटाया जाएगा। रेलवे के विशेष आदेश और कोर्ट के निर्देशों के बाद यह अभियान तेज़ी पकड़ रहा है, और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Related posts:
"एलन मस्क की तरह भारत में भी उद्योग जगत के लोगों को करना चाहिए निवेश"- ISRO प्रमुख
CM ने स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण, उत्तराखंड को "विकसित भारत" संकल्प में योगदान देने का आह्वा...
सीएम धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, कूड़ा निस्तारण वाहनों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, 6 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
"वीर बाल दिवस: साहस, बलिदान और भविष्य की ताकत के जश्न में पीएम मोदी का संदेश"
(Visited 881 times, 1 visits today)

