उत्तराखंड के चिकित्सा अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों की मांग को सरकार ने आखिरकार पूरा कर दिया है। राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की महत्वपूर्ण बैठक में 25 अपर निदेशक और 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि शासन चिकित्सकों की मांगों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। डीपीसी प्रक्रिया में हुई देरी का कारण महानिदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही, चिकित्सकों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
Related posts:
विकास और सम्मान का संकल्प: CM ने राज्यभर की सड़क योजनाओं और शहीदों के सम्मान में बड़े फैसले लिए
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का दो दिवसीय कुमाऊं दौरा, शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का करेंगे ...
उत्तराखंड में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने जारी की एडवाइजरी
फूलों की घाटी में छह दिवसीय सघन गश्त: ट्रैप कैमरों में कैद हुआ स्नो लेपर्ड समेत दुर्लभ वन्यजीव
“स्पेस टेक से संवरेगा हिमालय”: यू-सैक में आयोजित संगोष्ठी में उत्तराखंड के 21 विभागों ने साझा किया 2...
(Visited 1,831 times, 1 visits today)
