एएनआई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज (24 सितंबर) आतंकी साजिश मामले में तमिलनाडु के कई हिस्सों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एनआईए ने चेन्नई सहित पूरे राज्य में संगठन के 11 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली गई।
यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें चेन्नई पुलिस ने इस आतंकी संगठन पर लोगों की भर्ती करने का आरोप लगाया था। हिज्ब-उत-तहरीर दुनिया के कई देशों में पहले से ही प्रतिबंधित है और भारत में उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। NIA की यह छापेमारी संगठन के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Related posts:
मातृ स्वास्थ्य में बड़ी उपलब्धि: उत्तराखण्ड का MMR 104 से घटकर 91, मातृ मृत्यु में 12.5% की कमी
नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से किया ग...
2026 की नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने SOP से लेकर डॉक्यूमेंट्री...
सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, परफ्यूम फैक्ट्री धू-धू कर जली; रसायन और सिलेंडर फटने से मचा ह...
प्रधानमंत्री मोदी ने फलस्तीन के राष्ट्रपति से बात करके जताई संवेदनाएं, फलस्तीनी लोगों के लिए मानवीय ...
(Visited 862 times, 1 visits today)
