पीटीआई। राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को विभिन्न अवसरों पर मिले चुनिंदा उपहारों की नीलामी होगी। शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति भवन के वेब पोर्टल के माध्यम से पहले चरण में, लगभग 250 बेहतरीन उपहारों की नीलामी की जाएगी।
नीलामी से प्राप्त आय जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए दान की जाएगी। नीलामी के लिए बोली पांच अगस्त से 26 अगस्त तक लगाई जा सकेगी। सबसे अधिक बोली लगाने वालों को वस्तुएं सौंप दी जाएंगी।
नीलामी ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। इस पोर्टल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को लांच किया था। वेबसाइट के माध्यम से, बोलीदाता अपनी पसंदीदा वस्तुओं के लिए बोलियां लगा सकते हैं। आनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
Related posts:
पैराग्लाइडिंग ने बदली कपकोट की पहचान, राष्ट्रीय एडवेंचर मैप पर उभरा पर्वतीय क्षेत्र
गदरपुर में गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय खेलों की धमक, सीएम धामी ने क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियो...
CM धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की, पर्यटन, स्वास्थ्य और बुनिया...
केन्द्र पोषित योजनाओं की निगरानी के लिए, शासन स्तर पर बनायी जाएगी मॉनिटरिंग सेल- CM धामी
उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, 4-5 जून को राहुल गांधी का दौरा; अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून ...
(Visited 2,275 times, 1 visits today)
