मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मानसून सीजन में साफ-सफाई सहित डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के प्रति बेहद गंभीर दिखाई दे रहें हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने शहरी विकास निदेशक ने राज्य के समस्त नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में दो बार भ्रमण कर आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दें कि मानसून सीजन में जल-जनित बीमारियों से लेकर डेंगू-मलेरिया का खतरा बना रहता है। जिसके चलते कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने इस संबंध में बैठक लेकर जल भराव, साफ सफाई तथा डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में शहरी विकास निदेशक नितिन सिंह भदौरिया ने समस्त नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनूरूप इस संबंध में प्रभावी उपाय एवं अनुश्रवण करते हुए प्रतिदिन निकाय क्षेत्र में दो बार भ्रमण कर अनुपालन आख्या निदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Related posts:
श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई
हरिद्वार दौरे की तैयारियों पर CM सख्त: 7 मार्च को अमित शाह के आगमन से पहले सुरक्षा-यातायात की विशेष ...
हिमाचल के कुल्लू में 7 इमारतें देखते ही देखते जमींदोज, भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत
हिमालय निनाद 2025 : मुख्यमंत्री धामी का सांस्कृतिक समर्पण, कलाकारों के लिए चार बड़ी सौगातें
चारधाम यात्रा - बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब
(Visited 631 times, 1 visits today)

