पीटीआई। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों के शीर्ष नौकरशाहों को निर्देश दिया गया है कि वे एक-एक ऐसी प्रभावशाली परियोजनाओं की पहचान करें, जिन्हें नरेन्द्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में लागू किया जाएगा।
कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सभी सचिवों को भेजे पत्र में यह भी कहा कि मंत्रालयों और विभागों को अपनी नीतियों और योजनाओं को तैयार करने और लागू करने में संपूर्ण सरकार के नजरिये को अपनाना होगा।
भारत को बनाएंगे तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
उन्होंने कहा कि भारत को कम से कम समय में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। पत्र में कहा गया है कि मंत्रालय, विभाग जरूरी मंजूरी पाने के बाद उनके द्वारा तैयार 100 दिन के एजेंडा में कार्य बिंदुओं को लागू करने के लिए कदम उठाएंगे।
सचिवों से कहा गया है कि प्रत्येक मंत्रालय और विभाग 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान घोषित पंच प्रण के तहत लागू करने के लिए योजनाएं तैयार करेंगे।
Related posts:
उत्तराखंड बनेगा 'फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन': पुलिस और फिल्म विकास परिषद की नई पहल
धराली आपदा: प्रशासन का राहत अभियान जारी, 171 परिवारों तक घर–घर पहुंचा राशन और जरूरी सामान
सीएम आवास में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में, महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में बांधा ...
'नो संडे नो हॉलीडे’ को लेकर उच्चाधिकारी हफ्ते में 3 दिन करें मॉनिटरिंग- डा. प्रेमचंद अग्रवाल
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू, मार्च के पहले सप्ताह में हो सकता है ऐलान
(Visited 759 times, 1 visits today)

