एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रूस यात्रा से पहले इंडिया रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आइआरपीएल) ने भारतीय सेना को 35 हजार एके-202 असाल्ट राइफलें सौंपने की जानकारी दी है। आइआरपीएल भारत एवं रूस का संयुक्त उपक्रम है।
मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए भारत में राइफलों का निर्माण शुरू किया गया है। इस परियोजना में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण शामिल है।
आइआरपीएल ने एके-203 क्लाश्निकोव असॉल्ट राइफलें तैयार करने वाली परियोजना का पहला चरण पूरा कर लिया है। ये राइफलें उत्तर प्रदेश के अमेठी में बनी हैं। सभी आवश्यक उपकरण उत्तर प्रदेश के अमेठी में कोरवा आयुध कारखाने को भेजे गए हैं।
Related posts:
देहरादून को मिलेगी नई पहचान: राष्ट्रपति मुर्मू के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘राष्ट्रपति उद्यान’ का नवंबर तक हो...
छह साल से निष्क्रिय छह राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की नजर, 15 दिन में मांगा जवाब
रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, 28-29 अगस्त को महिलाओं की रोडवेज यात्रा फ्री
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले, डीजी लॉकर से मिलेंगी छात्रों को डिग्रियां
अब बिजली विभाग उपभोक्ताओं को देगा मुआवजा, नियामक आयोग इस सम्बंध में जल्द करेगा रेगुलेशन जारी
(Visited 2,286 times, 1 visits today)

