मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” एवं Amazon India के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने Amazon India के ई-मार्केटिंग पोर्टल पर “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” की विधिवत लांचिंग की। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों की ख़रीदारी भी की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिसंबर माह में इन्वेस्टर समिट में “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” ब्रांड की लांचिंग की गई थी। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड को लॉंच करने का उद्देश्य प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” ब्रांड में शामिल उत्पादों की प्रोसेसिंग और उत्पादन का अधिकांश कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किया जाता है। जिससे महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को मज़बूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न ई-मार्केटिंग पोर्टल्स के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की देश और दुनिया के हर क्षेत्र से ऑनलाइन ख़रीदारी की जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने सचिव ग्राम्य विकास को निर्देश दिये कि “हाउस ऑफ़ हिमालयाज़” ब्रांड के विभिन्न उत्पादों जैसे जीआई टैगिंग वाले उत्पाद, ऑर्गेनिक उत्पाद, खाद्य उत्पाद, सगंध उत्पाद को कैटेगराइज कर उनकी कैटेगरीवाइस ब्रांडिंग की जाये।
Related posts:
'रन फॉर योगा' में दौड़े मुख्यमंत्री धामी, युवाओं से किया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान
14 जुलाई से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, ड्राफ्ट सूची होगी जारी
मां महालक्ष्मी के दरबार पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड की खुशहाली की मांगी दुआ
धामी सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम: 3 साल में 68 भ्रष्टाचारी जेल में, '1064 एप' बना रिश्वतखोरों क...
सीएम धामी ने श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के अधिकारियों को दिये निर्देश
(Visited 4,297 times, 1 visits today)

