अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूचना विभाग में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अंकित ने सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के बाद संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय ने योग प्रशिक्षक अंकित का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। उन्होने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक संपूर्ण तरीका है। इसे अपनाकर हम एक स्वस्थ, सुखी और संतुलित जीवन जी सकते हैं। सभी से आग्रह है कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें।
इस अवसर पर उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, रंजीत बुधियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
Related posts:
न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ अहम पहल : मुख्यमंत्री धामी
प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह में CM धामी ने SSB जवानों के शौर्य को किया नमन, कहा– देश की सुरक्षा की ...
उच्च शिक्षा में आमूलचूल बदलाव की तैयारी: संसद में नया शिक्षा विधेयक, पूरी नियामक व्यवस्था बदलेगी
ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, बाइक रैली से जागरूकता की नई पहल
सिंधु पर सर्जिकल स्ट्राइक: भारत के फैसले से पाकिस्तान में मची सनसनी, बौखलाए हुक्मरान दे रहे गीदड़भभक...
(Visited 746 times, 1 visits today)

