सीएम धामी ने गुरूवार को सांय गुंजी में आयुक्त कुमांऊ, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ सेना, आई.टी.बी.पी. तथा बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सीमांत क्षेत्र विकास से जुडे विषयों के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुये अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गुंजी पहुंचने पर प्रशासन, सेना, आई.टी.बी.पी. व बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दिन-रात समर्पण भाव के साथ राष्ट्र सेवा में तैनात जवानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Related posts:
राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने मुफ्त राशन योजना में किये बदलाव
सूरत सिंह नेगी पर मुकदमों को लेकर हरक का हमला, बोले- BJP विधायक के दबाव में पुलिस कर रही प्रताड़ित
कोविड अलर्ट उत्तराखंड: सरकार अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य सचिव बोले - "सतर्क रहें, तैयार रहें, घबराएं नही...
मुख्य सचिव ने जिलों द्वारा शासन को आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव शीघ्र भेजने के दिए नि...
आपदा प्रबंधन से लेकर प्रशासनिक सुधार तक -सीएम धामी के बड़े फैसले, थराली को मिलेगा विशेष राहत पैकेज
(Visited 872 times, 1 visits today)

