चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन को लेकर राज्य सरकार की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण और संबंधित जिलाधिकारियों से वार्ता के उपरांत यह निर्णय लिया गया है शनिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से 1500-1500 श्रद्धालुओं के ऑफ लाइन पंजीकरण किए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को आगे भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि चारधामों में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ के मद्देनजर ऑफ लाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी जबकि ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। इस बीच अब सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है और शानिवार से हरिद्वार एवं ऋषिकेश से क्रमशः 1500-1500 पंजीकरण किए जाएंगे।
Related posts:
आतंक पर भारत का वार: ऑपरेशन सिंदूर से दहला पाकिस्तान, सैटेलाइट बनी भारत की सुरक्षा रीढ़
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डीए कोई बोनस नहीं, न्यूनतम जीवन स्तर बनाए रखने का अधिकार
पाकिस्तान के 26 हमले नाकाम: भारत का करारा जवाब, एयरबेस-बांध-संवेदनशील ठिकाने सुरक्षित, सेना हाई अलर्...
‘गॉडजिला अल-नीनो’ की दस्तक! कमजोर पड़ सकता है मानसून, खेती और महंगाई पर मंडराया बड़ा खतरा
30 साल बाद घाना पहुँचे भारतीय PM, संसद में बोले- ‘भारत लोकतंत्र की जननी है’
(Visited 1,802 times, 1 visits today)

