उत्तरकाशी में होली के दिन आया भूकंप, लोगों में दहशत

पूरे देशभर में जहां एक ओर सभी लोग होली की खुशियां मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी के लोग भूकंप आने से दहशत में हैं। आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जबकि समस्त तहसील, थाना और चौकियों से भूकंप के झटकों के आने के सम्बंध में कोई सूचना प्राप्त नही हुई है। भूकंप के कारण इलाके में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नही है।

(Visited 90 times, 1 visits today)