श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवम् प्रोद्योगिक परिषद यूकोस्ट के बीच बुधवार को एमओयू हुआ। जिसके तहत दोनों संस्थान आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान से जुडे विभिन्न बिन्दुओं पर साथ मिलकर कार्य करेंगे। आपको बता दें कि इसका सीधा फायदा छात्र-छात्राओं, फेकल्टी सदस्यों एवम् शोध छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
बुधवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान एवम् यूकोस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अन्तर्गत दोनों संस्थान मिलकर शोध एवम् अनुसंधान से जुड़े विषयों पर विभिन्न कार्यशालाएं, सम्मेलन आयोजित करेंगे। इसके साथ साथ स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, सूचना एवम् प्रोद्योगिकी के क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित एवम् सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्णं सहयोगी की भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर कुलपति डाॅ यशबीर दीवान ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा एवम् आधुनिक शोध एवम् अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए नियमित प्रयासरत है। आज का एमओयू बौद्धिक जीवन एवम् सांस्कृतिक विकास को बढ़ाने और राष्ट्रीय एवम् अन्तर्राष्ट्रीय शोध कार्यों को बढ़ाने का काम करेगा। इस अवसर पर प्रो. कंचन जोशी, डाॅ अनिल थपलियाल, डाॅ लोकेश गम्भीर उपस्थित थे।
Related posts:
केजरीवाल का 'जनता की अदालत' से BJP और RSS पर सीधा वार: "क्या यही है लोकतंत्र?"
SGRRU में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर रचनात्मक अभिव्यक्ति की धूम, निबंध प्रतियोगिता में दिखी विद...
आईसीएसई राष्ट्रीय वालीबाल प्रतियोगिता में टिहरी के पार्थ सेमवाल ने बनायी जगह
प्रदेशभर में बारिश के चलते 181 सड़क मार्ग अवरुद्ध, यात्री परेशान
कुमाऊंनी बैठकी होली कार्यक्रम में महिलाओं को किया सम्मानित, होली गीतों में ब्रज के गीतों की दिखी धूम
(Visited 3,596 times, 1 visits today)

