मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है। इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांव चलो अभियान के तहत नारी शक्ति को उत्तराखंड की रीढ़ कहकर किया सम्बोधित
प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई। उनका यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक प्रीतम सिंह, भुवन कापड़ी, फुरकान अहमद, आदेश चौहान, ममता राकेश एवं सुमित हृदयेश आदि शामिल थे।
Related posts:
सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन दिवस के अवसर पर एम्स में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम
टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप और वाटर स्पोर्ट्स कप का भव्य समापन, सीएम धामी ने खिलाड़ियों का...
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन, विशेष पूजा अर्चना कर की देश की प्रगति व मंगल ...
स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उत्तराखंड पुलिस की, BPR&D ने की सराहना
मतांतरण विरोधी कानूनों पर बड़ी सुनवाई: SC 16 अप्रैल को करेगा अहम सुनवाई, कई राज्यों के कानूनों को दी...
(Visited 7,844 times, 1 visits today)
