मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के अन्तर्गत काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण परियोजना की निर्माण लागत धनराशि रू0 6728.82 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में रू0 10.00 करोड़ की प्रदान की है।
यह भी पढ़ें- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की विशेषज्ञता पर पड़ोसी देश भी भरोसा करते हैं – उपराष्ट्रपति
इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु रू0 3403.13 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि रू0 556.19 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की है।
Related posts:
CM धामी की पहल से 8 साल के देव के इलाज की राह आसान, सरकार उठाएगी उपचार का खर्च
अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर बना निशाना: कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे हिं...
क्या भारत वाकई छोड़ सकता है रूसी तेल? ट्रंप के दावे पर विदेश मंत्रालय ने किया इंकार, जानें क्यों मुश...
विश्व पर्यावरण दिवस - सिंगल यूज प्लास्टिक समाप्त करने के लिए भारत सरकार का "क्लीन एंड ग्रीन" अभियान ...
मुख्यमंत्री ने धारी देवी मंदिर में की विशेष पूजा, आपदा राहत कार्यों को लेकर दिए सख्त निर्देश
(Visited 667 times, 1 visits today)
