श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन एवं इम्फॉमेशन टेकनोलॉजी के होनहार छात्र दिशांक सिंह का आई.एम.ए. इंडियन मिलिट्रि एकेडमी में चयन हुआ है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दिशांक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामंनाए दीं। आपको बता दें कि दिशांक विश्वविद्यालय में एम.सी.ए. का छात्र है और उनके माता पिता ने बताया कि कठोर अनुशासन व जज्बे का माहौल होने के कारण दिशांक बचपन से ही सेना मे जाने का जज्बा रखते थे, हाल ही में दिशांक ने सी.डी.एस. की परीक्षा पास की है और आई.एम.ए. मे जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने जा रहे है। स्कूल ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन के प्रो. डॉ. संजय शर्मा और डॉ. प्रदीप सेमवाल ने बताया कि दिशांक मैधावी छात्र हैं और एस.जी.आर.आर. विश्वविद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Related posts:
बुद्ध फिर मुस्कुराए: बुद्ध पूर्णिमा पर PM मोदी की पाकिस्तान को दो टूक – "परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नह...
देशभर में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का कहर, कहीं तूफान-बारिश का खतरा
उत्तराखंड में 15 जुलाई को उप प्रधान और ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव, आयोग ने जारी की अधिसूचना
लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा, आर्मी ट्रक खाई में गिरा, 9 सैन्यकर्मियों की गई जान; राष्ट्रपति मुर्मू और प...
उत्तराखण्ड "सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक’’ (जी.ई.पी) लॉच करने वाला देश का पहला राज्य
(Visited 759 times, 1 visits today)

