मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में वाईब्रेंट विलेज योजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाईब्रेंट विलेज से सम्बन्धित प्रस्तावों को सभी विभाग शीघ्र भारत सरकार को भेज दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वाईब्रेंट विलेज को फिर से जीवंत करने के लिए सभी विभागों को आपसी सामंजस्य से कार्य कर अपनी अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि वाईब्रेंट विलेज में पर्यटन की सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी के साथ कन्सल्टेंट को सभी वाईब्रेंट विलेज जाकर पर्यटन योजनाओं की सम्भावनाएं तलाशे जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संस्कृति विभाग को भी सांस्कृतिक समूहों को तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा स्थानीय सांस्कृतिक दलों को तैयार करने के साथ ही वाईब्रेंट विलेज में प्रदेश की प्रसिद्ध सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाए। वाईब्रेंट विलेज प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में होने के कारण यात्रा एवं अन्य देय भत्तों को बढ़ाकर दिया जा सकता है, ताकि कलाकार इन क्षेत्रों में जाने के लिए प्रोत्साहित हों। इस अवसर पर सचिव राधिका झा, अरविन्द सिंह ह्यांकी, सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे भी उपस्थित थे।
Related posts:
सीईओ मां ने अपने चार साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या
CM धामी की उपस्थिति में अलग-अलग कंपनियों के साथ 4800 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन
चंपावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की उम्मीद बढ़ी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CM धामी को दिया आश्वासन
प्रखर राजनेता थे हेमवती नंदन बहुगुणा, सीएम धामी
इंडिगो उड़ान रद्दीकरण मामला: SC ने दखल से किया इनकार, याचिकाकर्ता को HC जाने की सलाह
(Visited 388 times, 1 visits today)

