उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग में मलबा गिरने से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी है। इस बीच सुरंग में फंसे मजदूरों की पहली तस्वीरें सामने आई है। सामने आई तस्वीरों में सुरंग में फंसे मजदूर सेफ्टी हेलमेट लगाए हुए नजर आ रहे हैं। 12 नवंबर से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को पहली बार गर्म खाना भेजा गया है। सोमवार को मजदूरों को बोतल में भरकर खिचड़ी भेजी गई है। इसके अलावा एक कैमरे को सुरंग के अंदर भेजा गया, कैमरे की इस फुटेज में फंसे सभी मजदूर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मजदूरों से वॉकी-टॉकी पर बात भी की गई।
यह भी पढ़े – टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग
Related posts:
उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अपने अनुभव, उपलब्धियों व चुनौतियों को मीडिया के साथ किया साझा
बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी बस और ट्रक की जोरदार भिडंत, दोनों ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर भाजपा की बम्पर जीत, जनता ने बीजेपी पर जताया विश्वास
अब देहरादून एयरपोर्ट पर मिलेगा उत्तराखंड का स्वाद और सौंदर्य - ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टोर से स्थानीय उ...
उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 71.33 लाख मतदाता शामिल; 13 अगस्त तक करें दावा-आपत्ति
(Visited 457 times, 1 visits today)

