प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर एजेंसियां काम कर रही हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखें हैं। मेडिकल की टीम भी वहाँ पर तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री तीन बार मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। पीएमओ की टीम भी मौके का निरीक्षण कर चुकी और लगातार स्थिति पर नज़र बनाये हुए है और समन्वय का कार्य कर रही है।
Related posts:
गुजरात के स्मृतिवन भूकंप स्मारक को यूनेस्को ने प्रिक्स वर्सेल्स पुरस्कार के लिए किया चयनित
भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन है- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
विदेश मंत्री जयशंकर ने फलस्तीनी PM से की फोन पर बातचीत कर गाजा और वेस्ट बैंक की स्थिति पर जताई गहरी ...
केंद्र सरकार ने राजस्व अधिकारी रवि अग्रवाल को CBDT का नया चेयरमैन किया नियुक्त
स्प्रिंग एंड रिवर रीजूविनेशन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक: हैंडपंप रिचार्ज और जल स्रोतों के संरक्षण पर ...
(Visited 749 times, 1 visits today)

