चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की पूरी कहानी अब स्कूलों में बच्चों को भी पढ़ाई जाएगीं दरअसल शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अभियान की कहानी को शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से संचालित चंद्रयान अभियानों को शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके। बता दें कि चंद्रयान-3 अभियान की सफलता ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भारत का परचम लहराया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बच्चों के साथ भी बांटने के लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में जान सके।
Related posts:
सीएम धामी ने सरस कॉर्बेट महोत्सव का आधिकारिक टीज़र किया लॉन्च, 18 से 24 फरवरी तक चम्पावत में होगा भव...
भाजपा ने 23 सीटों पर सांसदों की जिम्मेदारी की तय
उत्तराखंड में अपराध पर बड़ी कार्रवाई: 591 गिरफ्तार, 24.25 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, गैंगस्टर एक्ट क...
कैबिनेट बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गय...
देहरादून में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती, 43 धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर
(Visited 185 times, 1 visits today)

