एजेंसी। केरल में एक 25 साल का युवा नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धोखा देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शख्स की पहचान बेनेडिक्ट साबू के रूप में हुई है जो केरल का रहने वाला है।
पुलिस ने जब्त किए 380 आईडी कार्ड
आरोपी मंगलुरु के एक कॉलेज में नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 380 आईडी कार्ड जब्त किए है। आईडी कार्ड में केरल ‘रॉ’ (Raw) अधिकारी, कृषि और किसान कल्याण विभाग के कर्मचारी लिखा हुआ था।
नकली पुलिस वर्दी पहन करता था ठगी
मंगलुरु पुलिस आयुक्त, कुलदीप कुमार जैन ने इस मामले को लेकर कहा कि आरोपी के पास से आईडी कार्ड के अलावा पीएसआई वर्दी का एक सेट, पुलिस जूते, लोगो, पदक, बेल्ट, टोपी, 1 लैपटॉप और 2 मोबाइल फोन सेट भी जब्त किए गए।
Related posts:
इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना, कमांडरों की मौत से बढ़ा तनाव
सरकार दैनिक वेतन कर्मी महिलाओं को भी अब मातृत्व अवकाश देने का कर रही विचार- डा. प्रेमचंद अग्रवाल
साहित्यकार शैलेश मटियानी को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025’; मुख्यमंत्री धामी ने पुत्र राकेश मटियानी क...
गुलदार आतंक पर सरकार का एक्शन मोड: पौड़ी में मौके पर पहुँचे शीर्ष अधिकारी, पीड़ित परिवार को राहत
सीएम धामी ने आरटीओ में मारा छापा, मुख्य अधिकारी कार्यालय में नही थे मौजूद
(Visited 119 times, 1 visits today)

