देहरादून: अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की।
सीएम धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम दंड सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और हरियाणा सरकार इस मामले में हर संभव कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Related posts:
कल्पना सैनी ने राहुल गांधी पर आरक्षण विरोधी होने का लगाया आरोप, BJP ने दी आंदोलन की चेतावनी
सौर सखी’ बनेंगी आत्मनिर्भरता की रोशनी: मुख्यमंत्री धामी ने सौर स्वरोजगार योजना को दी नई उड़ान
पहाड़ी रंग में रंगे प्रधानमंत्री मोदी — रजत जयंती समारोह में गढ़वाली-कुमाऊनी बोली ने जीता उत्तराखंड क...
टिहरी झील में तूफान का कहर: फ्लोटिंग हट्स दो हिस्सों में टूटीं, SDRF ने 30 पर्यटकों को बचाया
हल्द्वानी में ‘रन फॉर अवेयरनेस’ को CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, बोले— नशे के खिलाफ यह युवाओं की निर्णा...
(Visited 1,499 times, 1 visits today)
