फ्रांस में बजट कटौती के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, राष्ट्रपति मैक्रों के इस्तीफे की मांग तेज़

Photo -BBC

 

 

 

TMP: फ्रांस में सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की बजट कटौती नीतियों के विरोध में लाखों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारी हिंसक रूप धारण कर चुके हैं, जहाँ कई सरकारी वाहन आग के हवाले कर दिए गए हैं और तोड़फोड़ मची हुई है।

मुख्य घटनाक्रम:

  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी पेरिस में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • विरोध को दबाने के लिए 80,000 से अधिक सैनिक तैनात किए गए।

  • अब तक 200 से अधिक उपद्रवी गिरफ्तार।

  • प्रदर्शनकारियों ने एक सरकारी बस में आग लगा दी और दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में बिजली आपूर्ति ठप कर दी, जिससे ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं।

प्रदर्शन का कारण:

फ्रांसीसी जनता का आरोप है कि इमैनुएल मैक्रों की नीतियाँ केवल अमीर तबके के हित में हैं, जबकि मध्यमवर्ग और श्रमिक वर्ग पर असर डाल रही हैं। हाल ही में नियुक्त प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू के प्रति भी रोष है, जो सरकार में केवल दो साल में पांचवे प्रधानमंत्री बने हैं। लेफ्ट पार्टियों ने ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ अभियान चलाकर व्यापक हड़ताल का आह्वान किया है।

गृह मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को विद्रोह फैलाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई का एलान किया है। सरकार पर जनता का यह गुस्सा फिलहाल भी शांत होने का नाम नहीं ले रहा।

यह विरोध प्रदर्शन फ्रांस की राजनीति में नया तनाव उत्पन्न कर रहा है और वैश्विक स्तर पर भी ध्यान आकर्षित कर रहा है। आगामी दिनों में स्थिति पर और अपडेट आने की संभावना बनी हुई है।

(Visited 1,702 times, 1 visits today)