चमोली, (सू.वि.) : थराली क्षेत्र में बादल फटने से हुई तबाही के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और उन्होंने स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी भी ली।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस बल की टीमें मलबा हटाने व प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद में लगी हुई हैं। हरमनी के पास बाधित मार्ग को सुचारु कर दिया गया है।
भारी बारिश को देखते हुए एहतियातन थराली, देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के सभी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
Related posts:
छात्रों के सुझावों पर सरकार का फोकस, 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को टैब के लिए DBT
द ग्रेट हिमालयन रेस्क्यू’ के टीज़र–पोस्टर का विमोचन, CM धामी बोले—यह फिल्म संकल्प, सेवा और मानवीय सा...
हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से होगी शुरू, एक दिन में 5 हजार यात्री कर पाएंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने आंध्र प्रदेश दौरा रद्द कर तुरंत की आपदा नियंत्रण कक्ष की निगरानी
माउंट चो ओयू की चोटी पर तिरंगा लहराकर उत्तराखंड की बेटी शीतल ने रचा इतिहास
(Visited 1,347 times, 1 visits today)

