हल्द्वानी: मुखानी चौराहे के पास शनिवार दोपहर एक महिला के नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया। महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था, जो इस दौरान रोता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मुखानी की ओर से हल्द्वानी जा रही थी। रास्ते में उसने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने उसे समझाने और बच्चे को लेकर घर जाने की सलाह दी, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कुछ देर बाद महिला बच्चे को लेकर ऑटो में बैठी और घर चली गई। मामले की पुलिस में कोई शिकायत सामने नहीं आई है, हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related posts:
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी! 11 जिलों पर फ्लैश फ्लड का खतरा, सरकार ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
₹20 हजार के लालच में हत्या: 2019 का ‘मिस्टर उत्तराखंड’ निकला कातिल, CCTV से खुला राज
साहित्यकार शैलेश मटियानी को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान–2025’; मुख्यमंत्री धामी ने पुत्र राकेश मटियानी क...
रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, 28-29 अगस्त को महिलाओं की रोडवेज यात्रा फ्री
उत्तराखण्ड दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर के लिए उप निर्वाचन की तिथि घोषित
(Visited 784 times, 1 visits today)
