देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने 9 IAS/PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।
इन अधिकारियों की तैनाती हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में की गई है। ये अधिकारी नोटिस वितरण, तामीली, सुनवाई और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ दैनिक निरीक्षण की रिपोर्ट सप्ताह में दो बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Related posts:
आपदाओं से निपटने के लिए रिस्पांस टाइम का अध्ययन जरूरीः आनन्द स्वरूप
देहरादून के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार से फ्री होगी ओपीड़ी
आपदा से मुकाबले को और मजबूत करेगा उत्तराखंड, एनडीआरएफ बटालियन पहुंचे सीएम धामी
CJP प्रदर्शन से बंद मेट्रो स्टेशनों पर CJI सख्त, बोले- दोपहर तक समाधान नहीं हुआ तो करेंगे हस्तक्षेप
29 मई को पाकिस्तान सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल, बढ़ी टेंशन – क्या है तैयारी के पीछे की रणनीति?
(Visited 399 times, 1 visits today)
