एएनआई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज (24 सितंबर) आतंकी साजिश मामले में तमिलनाडु के कई हिस्सों में प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एनआईए ने चेन्नई सहित पूरे राज्य में संगठन के 11 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर तलाशी ली गई।
यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें चेन्नई पुलिस ने इस आतंकी संगठन पर लोगों की भर्ती करने का आरोप लगाया था। हिज्ब-उत-तहरीर दुनिया के कई देशों में पहले से ही प्रतिबंधित है और भारत में उसकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। NIA की यह छापेमारी संगठन के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
Related posts:
बाजपुर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, प्रभावित खेतों में पहुंचे सीएम धामी
विकास की धारा को नई गति: मुख्यमंत्री धामी ने किया जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्ष...
विधानसभा अध्यक्ष रीतु खंडूड़ी ने उत्तरप्रदेश के विधानसभा स्पीकर सतीश महाना से की मुलाकात
पंचायत चुनाव: आचार संहिता के बीच शराब, नकदी और नशीले पदार्थों की भारी जब्ती, 15.79 करोड़ की अवैध साम...
उत्तराखंड पुलिस ने 21 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार
(Visited 869 times, 1 visits today)

