देहरादून: वरिष्ठ पत्रकार मंजुल मांजिला के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्व. मंजुल मांजिला के हर्रावाला स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को निर्देश दिया कि स्व. मंजुल मांजिला के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और नियमानुसार आर्थिक मदद प्रदान की जाए।
इस अवसर पर देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।
Related posts:
अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले को संघवाद की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए - जस्टिस संजय किशन कौल
चारधाम यात्रा की तैयारी में सरकार अलर्ट मोड पर: मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध कामों के निर्देश, श्रद्धाल...
BREAKING NEWS- मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी
आज की महिलाएं पुरुषों से बेहतर करने की रखती है क्षमता- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
कोटि लिंग रुद्र महायज्ञ: सनातन संस्कृति की दिव्यता का भव्य उत्सव
(Visited 590 times, 1 visits today)
