देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय समेत सचिवालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Related posts:
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा को दी ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि, कहा—‘उत्तराखंड की बे...
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू, कालिंदी बेस से 11 और ऑडिन कोल से 29 निकाले
चंपावत नगरपालिका परिषद के चैयरमैन विजय शर्मा बीजेपी में शामिल
ज्योतिर्मठ को मिली 291 करोड़ की सौगात: भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र का होगा पुनर्निर्माण, बदरीनाथ यात्र...
भारी बारिश की चेतावनी पर कांग्रेस का धामी सरकार से चारधाम यात्रा स्थगित करने की मांग
(Visited 242 times, 1 visits today)

