जनसेवा में समर्पित रहा सीएम धामी का पूरा दिन, खटीमा से लेकर चमोली और धारी देवी मंदिर तक किया दौरा

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पूरा दिन जनसेवा में व्यतीत किया। सुबह 9 बजे खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से शुरुआत करते हुए देर शाम देहरादून लौटने तक वे लगातार जनता से जुड़े और आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते रहे।

सीएम धामी ने खटीमा में आमजन से मुलाकात कर अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद वे चमोली जिले के नंदानगर पहुंचे, जहां आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनका दुख-दर्द साझा किया और पीड़ित परिवारों को सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद के साथ उनके जीवन को फिर संवारने में सहयोग करेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग और चमोली के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया और रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

वापसी के दौरान सीएम धामी ने श्रीनगर स्थित धारी देवी मंदिर पहुंचकर प्रदेशवासियों की कुशलता और आपदाओं से राहत के लिए प्रार्थना की। शाम को देहरादून लौटकर उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की और शासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

(Visited 467 times, 1 visits today)