देहरादून: चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के बीच उफनाए तमक नाले में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने और अभियान की लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं। सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें हवलदार पंकज की तलाश में जुटी हैं।
पिथौरागढ़ निवासी हवलदार पंकज के परिवार से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार संपर्क में है। धामी ने कहा कि परिवार को हर जरूरी सहायता दी जाएगी और हवलदार पंकज की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
Related posts:
राजधानी में डेंगू से बढ़ रहे मौत के आंकड़े, मरीजों से खचाखच भरें हैं अस्पताल
CM धामी ने एयर एम्बुलेंस सेवा विस्तार, ट्रॉमा सेंटर और मेडिकल कॉलेजों के लिए केंद्र से मांगा सहयोग
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व /बूढ़ी दीपावली की दी बधाई एवं शुभकामनाएं
IUCN की BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न, नदी बेसिन प्रबंधन और प्रकृति-आधारित समाधानो...
ऐतिहासिक सात दिवसीय गौचर मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उद्घाटन
(Visited 8,499 times, 1 visits today)

