सीएम धामी ने उत्तराखंड सरकार के नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का किया विमोचन

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के आधिकारिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कैलेंडर के आकर्षक स्वरूप, उत्कृष्ट मुद्रण गुणवत्ता और समृद्ध विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकास यात्रा, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के संकल्प को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक और दूरदर्शी निर्णयों को रचनात्मक एवं सुसंगठित रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आम लोगों के लिए जानकारीपूर्ण और प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

उन्होंने सूचना विभाग की पूरी टीम को इस उत्कृष्ट प्रकाशन के लिए बधाई देते हुए कहा कि विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सूचना विभाग नवीन तकनीकों, रचनात्मक सोच और नवाचार के माध्यम से जनहितकारी सूचनाओं का व्यापक और प्रभावी प्रसार करता रहेगा, जिससे सरकार की योजनाओं और नीतियों की सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके।

इस अवसर पर अपर सचिव सूचना बंशीधर तिवारी, उपनिदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव और उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह भी उपस्थित रहे।

(Visited 341 times, 1 visits today)