देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पंजाबी समुदाय को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। लोहड़ी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपस में जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति की विशेषता है कि यहां सभी पर्व और त्योहार परस्पर सहयोग, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं।
सीएम धामी ने कामना की कि लोहड़ी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा प्रदेश में सौहार्द और सकारात्मकता का वातावरण और अधिक मजबूत हो।
Related posts:
उत्तराखंड बना ‘स्पोर्ट्स पावरहाउस’: राष्ट्रीय खेलों की भव्यता पर ‘मन की बात’ में गूंजी पीएम मोदी की ...
साइबर ठगी का खौफ: आगरा में शिक्षिका की मौत से बढ़ी चिंता, क्या मौजूदा कानून हैं पर्याप्त?
एंजेल चकमा हत्याकांड: मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दोषियों को कठोरतम सजा का आश्वासन
एनईपी-2020 पीएम मोदी का ऐतिहासिक फैसला, शिक्षा में होगा क्रन्तिकारी बदलाव-सीएम धामी
सितंबर से हर माह की 10 तारीख को मिलेगी पेंशन, समाज कल्याण विभाग ने लिए फैसला
(Visited 713 times, 1 visits today)
