उत्तराखंड के चिकित्सा अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वर्षों से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों की मांग को सरकार ने आखिरकार पूरा कर दिया है। राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई डीपीसी की महत्वपूर्ण बैठक में 25 अपर निदेशक और 30 संयुक्त निदेशक के पदों पर प्रमोशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि शासन चिकित्सकों की मांगों को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। डीपीसी प्रक्रिया में हुई देरी का कारण महानिदेशालय से प्राप्त प्रस्ताव में कुछ खामियां थीं, जिन्हें दूर कर लिया गया है। इसके साथ ही, चिकित्सकों की सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
Related posts:
भाजपा का सदस्यता अभियान बना नया रिकॉर्ड: 6 करोड़ नए सदस्य, दूसरे चरण की तैयारी तेज
उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा नया मॉडल, मुख्य सचिव ने दिए स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर ULB बनाने के ...
"राहुल गांधी को गलत बयान देकर सदन को गुमराह करने की नहीं करनी चाहिए कोशिश - राजनाथ सिंह
शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार के लिए नैतिक शिक्षा पर भी दिया जाए विशेष ध्यान- मुख्यमंत्री
धराली आपदा में CM धामी के निर्देश पर सक्रिय स्वास्थ्य विभाग - धराली से गंगोत्री तक तैनात विशेषज्ञ टी...
(Visited 1,839 times, 1 visits today)

