ब्रिक्स समिट से लेकर अफ्रीकी खनिज तक: पीएम मोदी का 9 दिवसीय मिशन

 

TMP: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार से 9 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं, जिसमें वह अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के पांच देशों का दौरा कर भारत की वैश्विक भूमिका को नए आयाम देंगे। इस दौरान वह ब्राजील में ब्रिक्स समिट में ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद करेंगे, साथ ही खनिज, ऊर्जा, रक्षा और व्यापार जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को विस्तार देंगे।


1️⃣ घाना: तीन दशकों बाद भारत का ‘गोल्डन’ कदम

  • पीएम मोदी की घाना यात्रा ऐतिहासिक होगी, तीन दशक में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा।

  • घाना, भारत को गोल्ड का सबसे बड़ा निर्यातक, व्यापार और रक्षा सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर चर्चा।

  • आर्थिक और ऊर्जा सेक्टर में निवेश बढ़ाने की संभावनाएं खंगाली जाएंगी।


2️⃣ त्रिनिदाद एवं टोबैगो: 180 वर्षों की विरासत को नई ऊर्जा

  • त्रिनिदाद एवं टोबैगो में 40% प्रवासी भारतीयों का बसेरा, पीएम मोदी की पहली यात्रा।

  • आठ माह में कैरेबियाई क्षेत्र की दूसरी यात्रा, क्षेत्र को भारत की प्राथमिकता का संकेत।

  • द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि, 34.16 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार।


3️⃣ अर्जेटीना: 57 साल बाद नई शुरुआत

  • 57 वर्षों में भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा।

  • लीथियम और ऊर्जा सहयोग पर फोकस, कृषि, खनन और रक्षा में नए करार संभव।

  • अर्जेटीना भारत का सोयाबीन और सूरजमुखी तेल का बड़ा आपूर्तिकर्ता, व्यापारिक साझेदारी होगी मजबूत।


4️⃣ ब्राजील: ब्रिक्स समिट में ग्लोबल साउथ की आवाज

  • रियो डी जेनेरियो में ब्रिक्स समिट के दौरान वैश्विक प्रशासन में सुधार और जिम्मेदार एआई उपयोग पर भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे।

  • राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के साथ व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष, कृषि, रक्षा और स्वास्थ्य में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर चर्चा।

  • समिट के इतर कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठकें संभावित।


5️⃣ नामीबिया: संसदीय संबोधन और निवेश की नई राह

  • पीएम मोदी तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जो नामीबिया की संसद को संबोधित करेंगे।

  • खनन, डायमंड प्रोसेसिंग और मैन्यूफैक्चरिंग में भारतीय निवेश बढ़ाने पर जोर।

  • 30 लाख डॉलर से बढ़कर 60 करोड़ डॉलर तक पहुंचा द्विपक्षीय व्यापार, नए अवसरों पर होगा मंथन।

(Visited 907 times, 1 visits today)