देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव की कड़ी नाराजगी
बैठक के दौरान ग्रीन बिल्डिंग परियोजना में हो रही देरी पर मुख्य सचिव ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ग्रीन बिल्डिंग, स्मार्ट सिटी का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट था, जिसकी धीमी गति स्वीकार्य नहीं है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि—
-
ग्रीन बिल्डिंग कार्य अगले 6 माह में हर हाल में पूरा किया जाए।
-
जिलाधिकारी/सीईओ स्मार्ट सिटी को परियोजना की कठोर मॉनिटरिंग करने के आदेश।
-
कार्यदायी संस्था CPWD को तीन शिफ्ट में निर्माण कार्य कराने के निर्देश।
-
सभी कार्यों की टाइमलाइन तय कर नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने को कहा।
30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन परिवहन निगम करेगा
बैठक में निर्णय लिया गया कि देहरादून स्मार्ट सिटी के तहत चल रही 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अब परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा।
VMD स्क्रीन और पर्यावरण सेंसर नगर निगम को सौंपे जाएंगे
मुख्य सचिव ने बताया कि—
-
वीएमडी (LED स्क्रीन) और पर्यावरण सेंसर को नगर निगम देहरादून को हस्तांतरित किया जाएगा।
-
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का संचालन आगे भी ITDA के अंतर्गत जारी रहेगा।
