मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:
चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर बद्री-केदार समिति ने जताया आभार, CM धामी बोले - श्रद्धालुओं की सुविधा...
विजय दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी बहादुर नायकों को दी श्रद्धांजलि
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा पर धामी सरकार अलर्ट, केदारताल-सरस्वती ताल का जल्द होगा सर्वे
सूचना अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तराखंड सूचना आयोग की नई पहल
उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-२०२३, राज्य में औद्योगिक निवेश का सुनहरा अवसर
(Visited 817 times, 1 visits today)

