पिटकुल बोर्ड की 104वीं बैठक संपन्न: कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी, मुख्य सचिव ने सराहा कार्यप्रगति

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखण्ड सचिवालय परिसर में आज दिनांक 25 नवम्बर 2025 को पिटकुल (PITCUL) की निदेशक मंडल की 104वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनन्द बर्द्धन ने की। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक में स्वीकृत प्रमुख प्रस्ताव

1. स्टेट्यूटरी ऑडिटर की नियुक्ति

वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु स्टेट्यूटरी ऑडिटर की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव पर निदेशक मंडल ने स्वीकृति दी।

2. ट्रू-अप, APR और ARR प्रस्तावों को मंजूरी

विद्युत नियामक आयोग में दाखिल किए जाने हेतु

  • FY 2024-25 ट्रू-अप,

  • FY 2025-26 एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू (APR) तथा

  • FY 2026-27 एनुअल रेवेन्यू रिक्वायरमेंट (ARR)

    से संबंधित प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने पिटकुल टीम की कार्यप्रगति की सराहना करते हुए भविष्य में भी उत्साहपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।

3. नेक्स्ट जेनरेशन सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (NG–SOC) एवं NOC की रिवाइज्ड DPR मंजूर

SLDC, उत्तराखण्ड में स्थापित किए जाने वाले

NG–SOC एवं नेटवर्क ऑपरेशन सेंटर (NOC) के लिए रिवाइज्ड DPR को निदेशक मंडल ने मंजूरी दी।

4. रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान (2034–35) पर चर्चा

CEA द्वारा उत्तराखण्ड पारेषण तंत्र के लिए जारी रिसोर्स एडिक्वेसी प्लान पर चर्चा की गई। निर्देश दिया गया कि प्रमुख सचिव (ऊर्जा) से विस्तृत चर्चा के बाद प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार इसे ऑडिट कमेटी और निदेशक मंडल के समक्ष पुनः प्रस्तुत किया जाए।

5. खुरपिया फार्म व पंतनगर सबस्टेशन से जुड़े प्रस्तावों पर आगे की कार्यवाही

  • 400/220/132/33 केवी AIS सबस्टेशन, खुरपिया फार्म, किच्छा

  • 220/132/33 केवी सबस्टेशन, पंतनगर में भार वृद्धि व निर्माण कार्य संबंधी प्रस्ताव

इन पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 26 नवम्बर 2025 को प्रमुख सचिव (ऊर्जा) की अध्यक्षता में सचिव (वित्त), MD सिडकुल और MD पिटकुल की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा।

6. रूड़की GIS सबस्टेशन लीलो लाइन हेतु निविदा आवंटन स्वीकृत

400 केवी पुहाना (PGCIL)–मुजफ्फरनगर लाइन से रूड़की के 400 केवी GIS सबस्टेशन तक लीलो लाइन के निविदा आवंटन को मंजूरी दी गई।

7. 132 केवी उपसंस्थान माजरा में क्षमता वृद्धि

माजरा सबस्टेशन में क्षमता वृद्धि हेतु नया 80 MVA ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के लिए निविदा आवंटन को स्वीकृति दी गई।

8. ऋण अनुबंध प्रस्तावों को मंजूरी

  • 11 प्रस्ताव रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (REC) से

  • 1 प्रस्ताव पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) से

    ऋण अनुबंध के लिए अनुमोदित किए गए।

(Visited 2,630 times, 1 visits today)