देहरादून: “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी सोच को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने शुक्रवार को फूलचंद नारी शिल्प इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर 353 छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने जांच और परामर्श सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज की प्रधानाचार्य मोना बाली ने किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रतिभागियों का ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जांचें निःशुल्क कीं और आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी मुफ्त उपलब्ध कराईं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं
-
मेडिसिन: डॉ. मो. राशिद, डॉ. आरजू गोयल
-
शिशु रोग: डॉ. रजनी गुर्जर
-
स्त्री एवं प्रसूति रोग: डॉ. सिमरन डांग
-
त्वचा रोग: डॉ. दीपांक चौधरी
-
ईएनटी: डॉ. दीक्षा लोहानी
-
सर्जरी: डॉ. अरुण
-
नेत्र रोग: डॉ. राजेश्वर सिंह
“सेवा-भावना का प्रतीक”
प्रधानाचार्या मोना बाली ने कहा कि “यह स्वास्थ्य शिविर केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा-भावना का प्रतीक है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।”
शिविर को सफल बनाने में कॉलेज स्टाफ के साथ ही श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के उप वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सुहेब खान और जनसंपर्क अधिकारी दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।
