देहरादून की औषधि विश्लेषणशाला को मिली वैश्विक मान्यता, अब नकली उत्पादों पर लगेगी लगाम
देहरादून: उत्तराखंड की राज्य औषधि विश्लेषणशाला, देहरादून ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने इस लैब को औषधि परीक्षण प्रमाणपत्र जारी किया है, जिससे यहां जांची गई दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों को अब वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलेगी। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित…
